होम / Himachal Crime: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, विदेशी युवती ने स्थानीय युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Himachal Crime: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, विदेशी युवती ने स्थानीय युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

• LAST UPDATED : June 14, 2024

India News HP ( इंडिया न्यूज ), Himachal Crime: मैक्लोडगंज घूमने आई एक पोलैंड की महिला ने आरोप लगाया है, की उसके साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। जानें पूरा मामला

यह है पूरा मामला

20 मई 2024 को मैक्लोडगंज घूमने आई पोलैंड की एक विदेशी महिला ने धर्मशाला के एक स्थानीय युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी करने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें: IIT Mandi के रिसर्चरों ने चिंता जताई, खुलासा किया कि प्रदेश के शहर में ‘कैंसर पैदा करने वाला’ भूजल

हिमाचल प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत एक विदेशी महिला ने स्थानीय युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर मैक्लोडगंज थाने में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।

पुलिस ने बताया ये

एसपी कांगड़ा वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोलैंड की एक महिला ने स्थानीय युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि महिला ने बताया कि उक्त युवक ने विदेशी महिला को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब महिला ने युवक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने इंकार कर दिया।

उन्होंने बताया कि जब युवक ने शादी से मना किया तो महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। उसने दावा किया कि विदेशी महिला ने मैक्लोडगंज पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी युवक को धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।​​ मामले की जाँच प्रक्रिया चल रही है। महिला की मेडिकल रिपोर्ट के बाद सच्चाई सामने आई।

ये भी पढ़ें: Himachal bypoll के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, इस दिन होंगे मतदान?

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox