होम / Himachal News: सरकारी स्कूलों में घट रही विद्यार्थियों की संख्या भारी चिंता का विषय: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Himachal News: सरकारी स्कूलों में घट रही विद्यार्थियों की संख्या भारी चिंता का विषय: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

• LAST UPDATED : July 24, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकारी स्कूलों मे जो विद्यार्थियों की संख्या घट रही है उस पर चिंता जताते हुए स्कूलों को मर्ज करने की संभावनाएं जताई जा रही है। तो वहीं अब, विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 99 स्कूले भी अब बंद होंगी।

2024 में विद्यार्थियों की संख्या घटी

अब पांच और पांच से कम दाखिलों वाले 460 स्कूलों को मर्ज किया जायेगा। तो वहीं ये फैसला लिया गया है कि प्राइमरी स्कूल को दो किलोमीटर और मिडल स्कूल को तीन किलोमीटर के दायरे में मर्ज किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2002 से 2003 में पहली कक्षा में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की कुल संख्या 1 लाख 30 हजार 466 के करीब थी। तो वहीं साल 2023 से 24 में यह संख्या घटकर मात्र 49 हजार 295 रह गई है।

 

CM ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर जताई चिंता; कम  संख्या वाले स्कूलों के विलय की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश ...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा… ( Himachal News )

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर काफी चिंता जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी के समय में हिमाचल में करीब 89 प्राथमिक विद्यालयों और 10 माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बिलकुल शून्य रह गयी है।

तो वही रिपोर्ट के मुताबिक 701 प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या सिर्फ पांच है।जिनमें से 287 स्कूल दूसरे स्कूलों से करीब दो किलोमीटर की दुरी पर हैं। इसके अलावा भी 109 विद्यालयों में छात्रों की कुल संख्या केवल पांच है। और 46 मिडल स्कूल तीन किलोमीटर की दुरी में स्थित हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा इन हालात के मद्देनजर स्कूलों के कामकाज को विवेकशील बनाना काफी आवश्यक है।

Read More: Himachal Tourism: एक करोड़ से अधिक पर्यटक हिमाचल पहुंचे, खुली अधिकतर सड़कें

 

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox