होम / Farmers Protest: पंजाब से ट्रैक्टर लेकर निकले किसान,15 जिलों में धारा-144 लागू

Farmers Protest: पंजाब से ट्रैक्टर लेकर निकले किसान,15 जिलों में धारा-144 लागू

• LAST UPDATED : February 12, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Farmers Protest: पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते खलबली पैदा हो गई है। वहीं दिल्ली कूच से रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंजेताम किए हुए है। बता दें कि, हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पुलिस ने सड़को को बुरी तरह खोद दिया है। इतना ही नहीं कीले और अन्य बंदोबश्त भी किए गए हैं। वहीं किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के पंद्रह जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं कम से कम सात जिलों में इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई है।

धारा 144 लागू

आदोलन के हालातों को देखते हुए चंदीगढ़ में 60 दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के किसानों ने आंदोलन को तेज कर दिया है। सभी किसान ब्यास पुल से फतेहगढ़ साहिब के लिए निकलेंगे। सभी किसानों के साथ किसान मजदूर संघर्ष कमेटी नेता सरवन सिंह पंधेर भी साथ रहे

हरियाणा सरकार ने उठाया बड़ा कदम

वहीं किसानों के तेज आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल आंदोलन की वजह से सिरसा में चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम और गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम डबवाली को टेंपरेरी के लिए जेल भेज दिया गया है। वहीं किसानों को हिरासत में लेने के बाद इन्हें जेल में भेज दिया जाएगा।

किसानों के बढ़ते आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 15 जिलों में धारा-144 लागू कर दी है। जिनमे शामिल है क, सोनीपत, झज्जर, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और पंचकूला। वहीं 7 जिले में हरियाणा सरकार ने मोबाइल इंटरनेट की सेवा बद कर दी है। जिनमे शामिल है ला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली

Also Read: Best Places To Visit In Winters : सर्दियों में छुट्टियां बिताने के लिए ढुढ रहे है परफेक्ट जगह तो हिमाचल-उत्तराखंड के इन हिल स्टेशनों…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox