होम / Haryana: AAP प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात

Haryana: AAP प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात

• LAST UPDATED : March 2, 2024

India News (इंडिय न्यूज़), Haryana:  हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से INDIA गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने लोकसभा चुनाव में प्रचार और आगामी रणनीति को लेकर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। वे प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता कुमारी सैलेजा से मिले।

BJP को सत्ता से हटाने का काम करेगा INDIA गठबंधन

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा की सभी नेताओं से सकारात्मक माहौल में INDIA गठबंधन की सभी 10 लोकसभा सीटों जीतने पर आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन BJP को सत्ता से हटाने का काम करेगा। जनता इंडिया गठबंधन का चुनाव लड़ेगी। आज देश और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। हमारे लिए देश और संविधान पहले है। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा हमारा गठबंधन हरियाणा में बहुत मजबूत है। मैंने कुरुक्षेत्र लोकसभा में INDIA गठबंधन की मज़बूत स्थिति के विषय में भी उन्हें सूचित किया है।

केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा से भी की शिष्टाचार मुलाकात

आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष व कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। AAP प्रदेशाध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मुलाक़ात की। इस बीच वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान से भी मिले। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी रणदीप सिंह सुरजेवाला से भी मुलाक़ात की। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा से भी की शिष्टाचार मुलाकात की।

Haryana

Haryana

खत्म करेंगे BJP की तानाशाही

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट को लेकर और बाकी हरियाणा में चुनाव प्रचार को लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हुई है। सभी ने आगामी लोकसभा चुनावों में INDIA गठबंधन की जीत को लेकर पुरजोर मेहनत करने और एकजुट होकर BJP की तानाशाही को खत्म करने की बात कही है।

सभी 10 लोकसभा सीटों पर गठबंधन जीत हासिल करेगा

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सफलता को लेकर सभी नेताओं ने संकल्प लिया है। जल्द ही मिशन मोड में चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा। हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की गई। किस तरीके से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी इसको लेकर हमारी बातचीत हुई है।

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: उधमपुर से जितेंद्र सिंह और जम्मू से…

ये भी पढ़ें-Himachal Politics: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बात पर CM सुक्खू का…

ये भी पढ़ें-Himachal Politics: हिमाचल में सियासी उथल-पुथल, कैबिनेट बैठक से उठकर निकले…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox