इंडिया न्यूज़, Himachal News : हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप सिर चढ़ कर बोल रहा है। वहीं बिलासपुर जिला के बरठीं व सिरमौर के धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर बढ़ गया है मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। और दिन का तापमान बहुत तेजी से बढ़ रहा है। तपती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाने फिर से शुरू कर दिए प्रदेश के ऊना जिला में अधिकतम तापमान फिर से 44 डिग्री बढ़ गया है। लोगों का बाहर निकलना मुशकिल हो रहा है। लोगों को धूप में निकलने के लिए छाता का सहारा लेना पड़ रहा है।
बिलासपुर जिला के बरठीं व सिरमौर के धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। प्रदेश के करीब छह स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री से ऊपर है। राजधानी शिमला में भी तपती धूप लोगों को परेशान कर रही है।इस धुप के कारण बच्चे बिमार पड़ रहे है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश ने होने की वजह से लोगों को गर्मी को झेलना पड़ रहा है। शिमला में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को धूप में निकलने के लिए छाता का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हिमाचल के लिए केंद्र सरकार ने 222.55 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया पास