होम / चुनाव मैदान में डट जाएं हिमाचल कांग्रेस के पदाधिकारी: राजीव शुक्ला

चुनाव मैदान में डट जाएं हिमाचल कांग्रेस के पदाधिकारी: राजीव शुक्ला

• LAST UPDATED : June 20, 2022

चुनाव मैदान में डट जाएं हिमाचल कांग्रेस के पदाधिकारी: राजीव शुक्ला

इंडिया न्यूज, Shimla (Himachal Pradesh)

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने प्रदेश कांग्रेस (Himachal Congress) पदाधिकारियों से विधानसभा चुनावों के लिए मैदान (election fray) में डटने को कहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मजबूती के साथ अपनी जीत हासिल करनी है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर लोगों के बीच जाना होगा।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न कमेटियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को पूर्व की भांति जन आकांक्षाओं को पूरा करना होगा।

कांग्रेस की नीतियों को प्रमुखता दें

प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्षता करते हुए शुक्ला ने कहा कि पार्टी की नीतियों और जन कल्याण को प्रमुखता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का मेनिफेस्टो उस पार्टी का दस्तावेज का आईना होता है जिसके तहत सरकार लोगों से किए अपने वायदों को पूरा करती है।

उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस से बहुत सी उम्मीदें हैं जिसके तहत बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी मुख्य है। उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो में किसानों, बागवानों के साथ-साथ लोगों के हितों को प्रमुखता दी जानी चाहिए।

चुनाव तैयारियों और बेहतर प्रबंधन पर जोर

चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक में शुक्ला ने चुनाव तैयारियों और उसके बेहतर प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की ढील नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पूरे समन्वय के साथ चुनाव प्रचार पूरी रणनीति के साथ भाजपा की विफलताओं और इसके भ्रष्टाचार को उजागर किया जाना चाहिए।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त, तेजेंद्र पाल बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व अध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल, विनय कुमार, कर्नल डा. धनीराम शांडिल्य, आशीष बुटेल, रोहित ठाकुर, भवानी सिंह पठनिया, रजनीश किमटा, जैनब चंदेल, यदोपति ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, रामलाल ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, अनिरुद्ध सिंह, हर्षवर्धन चौहान, सुधीर शर्मा, सोहन लाल ठाकुर, आश्रय शर्मा, राजेश धर्माणी, सुनील शर्मा व विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल मुख्यमंत्री ने दिए टिंबर ट्रेल घटना की जांच के आदेश

यह भी पढ़ें : राजीव सैजल ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र के लौगा गांव में आयुर्वेदिक सब-सेंटर का किया लोकार्पण

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox