होम / कांगड़ा में कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन के कारण 8 मजदूर घायल

कांगड़ा में कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन के कारण 8 मजदूर घायल

• LAST UPDATED : July 19, 2022

इंडिया न्यूज, Kinnaur News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में लैंडस्लाइड देखा गया है। बताया जा रहा है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन हुआ है जिसके चलते आठ लोग इसकी चपेट में आए हैं। सभी घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कांगड़ा पुलिस थाने के पास की यह घटना है।

घटना के दौरान बहुत से लोग हुए घायल

जानकारी के मुताबिक, बीती रात 9 बजे के करीब यह लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। राज्य यह जानकारी आपदा प्रबंधन की ओर से दी गई है। गनीमत है कि घटना के दौरान किसी को भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस हादसे में देव नारायण (40), वासुदेव (30), गोतिफ, जिला चकतीना, पश्चिम बंगाल, गौरव (20), सहदेव (21), जगत (42), राजीव (19) घायल हुए है। वहीं, यूपी के हरदासपुर गांव का नीटू को भी चोटें आई है।

बीते वर्ष भूस्खलन में 28 लोगों की हुई थी मौत

वहीं बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जिले किन्नौर के निगुलसरी में लैंडस्लाइड के लिए चेतवानी जारी कर दी है। इस चेतवानी के चलते हाईवे को भी बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पहले भी निकुलसरी के पास बीते वर्ष भूस्खलन में 28 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। जिसके बाद यहां आईआईटी मंडी की तरफ से अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाया गया है। इस सिस्टम की मदद से लैंडस्लाइड का अलर्ट मिला है।

ये भी पढ़े : किन्नौर के निगुलसरी में भूस्खलन की आशंका के चलते वाहनों की आवाजाही बंद

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox