होम / District Level Youth Parliament Program भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर

District Level Youth Parliament Program भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर

• LAST UPDATED : February 17, 2022

District Level Youth Parliament Program भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर

  • अन्य देशों पर निर्भर न होकर खुद की ताकत पर आगे बढ़ रहा है : कश्यप

इंडिया न्यूज, सोलन :

District Level Youth Parliament Program : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने आम बजट में स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें पहाड़ी प्रदेशों की चिंता है।

उन्होंने कहा कि पर्वतमाला योजना के तहत केंद्र सरकार ने बजट में भारी प्रावधान किया है जिससे प्रदेश में रोप-वे और सड़क का अधिक से अधिक निर्माण हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में 25 हजार किलोमीटर हाईवे बनने हैं जिसका प्रावधान बजट में कर दिया गया है। इससे देश को बड़ा लाभ होगा।

वे नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल में नई टनल के निर्माण से जनता को बड़ा फायदा होगा। सरकार ने हर घर योजना के तहत घर-घर नल लगाने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। अब भारत अन्य देशों पर निर्भर न होकर खुद की ताकत पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादन आज देश में बनाए जाएंगे। यह ऐतिहासिक है। आज से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। सांसद ने कहा कि स्किल इंडिया के माध्यम से हमारे युवाओं को रोजगार के अनगिनत अफसर मिल रहे हैं।

यही नहीं, स्वावलंबन योजना के माध्यम से भारत का युवा रोजगार देने वाला भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है।

जिस देश का युवा सशक्त होता है, वह देश भी सशक्त होता है। आज संसद में 15 फीसदी युवा देश का नेतृत्व कर रहा है। सुरेश कश्यप ने जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को उनकी उपलब्धियों पर पुरस्कार भी वितरित किए।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, एडीसी सोलन इकबाल प्रभा, नेहरू युवा केंद्र की डिप्टी डायरेक्टर, एसडीएम अर्की शहजाद, पूर्व विधायक गोविंद शर्मा और आशा परिहार उपस्थित रहे। District Level Youth Parliament Program

Read More : Special report on illegal mining of Shree Cement श्री सीमेंट की मनमानी से लोगों का सांस लेना दुर्भर

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox