होम / मनाली की ब्यास नदी में पुल टूटने से बहे 2 किशोरों के शव हुए बरामद

मनाली की ब्यास नदी में पुल टूटने से बहे 2 किशोरों के शव हुए बरामद

• LAST UPDATED : August 16, 2022

इंडिया न्यूज, Himachal Pradesh : हिमाचल के मनाली में सोमवार के दिन ब्यास नदी बहने वाले दोनों बच्चों के शव मिल गए है। दोनों शव घटना स्थल से कुछ दूरी से मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों शवों में से एक आधा शव था। नदी में बहे बच्चों को ढूढंने के लिए रेस्क्यू टीम द्वारा मंगलवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया था और दोनों शवों को ब्यास नदी में से निकाला है। दोनों शव पत्थरों के बीच में फंसे हुए थे।

पुल के टूटने से ब्यास नदी के बहाव की चपेट में आए दो किशोर

सोमवार देर शाम को मनाली के सोलंग गांव में बना पुल टूट गया था जिससे की पुल पार कर रहें दो किशोर पुल के टूटने से ब्यास नदी के बहाव की चपेट में आ गए।

मंगलवार के दिन रेस्क्यू टीम के तलाश करने के बाद एक बच्चे का पूरा तथा एक बच्चे का का आधा शव बरामद हुआ। ऐसी घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों और टूरिस्ट से नदी नाले के पास ना जाने की अपील की है।

दरअसल, सोलंग गांव के भीतर सराणी मेला लगा हुआ है। घाटी के लोग मेले का आनंद लेने के लिए यहां आए हुए थे। सोमवार के दिन दोपहर के बाद नदी जलस्तर बढने से पुल इसकी चपेट में आ गया और दो किशोर नदी में बह गए।

जानकारी के अनुसार नदी में बहने वाले दोनों युवकों की पहचान 15 वर्षीय कृष्ण कुमार गांव घोषाल और 17 वर्षीय राहुल गांव बटाहर के रूप में की गई है। दोनों को सोमवार देर शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया था. अब दोनों के शव मिले हैं।

Read More : नई दिल्ली में द ग्रेट इंडिया रन 2022 का भव्य समापन

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 15 अगस्त के समारोह पर 4 जवान होंगे पुलिस तमगे से सम्मानित

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox