होम / हरियाणा की महिला से मनाली होटल में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा की महिला से मनाली होटल में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

• LAST UPDATED : September 7, 2022

इंडिया न्यूज, Himachal Pradesh: हरियाणा की महिला को बहला फुसलाकर मनाली घूमाने लाए युवक को रेप के आरोप में कुल्लू पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के जींद से पकड़ा हैं। कुल्लू और मनाली पुलिस ने आरोपी को दबोचा है। आरोपी को कोर्ट ने सुनवाई के बाद पुलिस रिमांड पर भेजा है।

आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के जींद से पकड़ा

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कुरुक्षेत्र की महिला ने कुरुक्षेत्र पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में महिला ने लिखवाया कि रोहतक का एक युवक उसे बहला फुसला कर मनाली ले गया, जहां होटल में युवक ने उसके साथ दुषकर्म किया।

घटना कुल्लू में मनाली पुलिस थाना के क्षेत्राधिकार में होने के कारण कुरुक्षेत्र पुलिस ने जीरो एफआईर दर्ज की और थाना मनाली को भेज दी। मनाली पुलिस ने तुरंत ही मामला दर्ज करते हुए युवक ही छानबीन शुरू कर दी और जींद से आरोपी को पकड़ लिया हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके रिमांड हासिल किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल का बिलासपुर बनेगा वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स हब\

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox