होम / हिमाचल में बिजली गिरने से गर्भवती महिला की मौत

हिमाचल में बिजली गिरने से गर्भवती महिला की मौत

• LAST UPDATED : September 12, 2022

इंडिया न्यूज, Himachal Pradesh: हिमाचल के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव जलग्रां में रविवार के दिन बिजली गिरने से एक गर्भवती महिला की मृत्यु हो गई और महिला के दो बच्चे भी जख्मी हुए हैं। बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय शीतल मूल निवासी दरभंगा बिहार के तौर पर हुई है। सीता अपने परिवार के साथ जलग्रां में बनी झुग्गी झोपड़ी में रहती थी।

बिजली की चपेट में आई महिला 

रविवार शाम करीब 04:30 बजे क्षेत्र में बारिश होते होते गिरी आसमानी बिजली ने सीता को अपनी चपेट में ले लिया।

बिजली गिरते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में जब उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के दौरान मृतका के दो बच्चे आदित्य कुमार उम्र पांच साल और शिवराज उम्र चार साल के घायल के घायल होने ही खबर मिली है। दोनों बच्चे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें : शिमला में रविवार के दिन तीन घंटे झमाझम हुई बारिश

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox