होम / शिमला में महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

शिमला में महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

• LAST UPDATED : September 15, 2022

इंडिया न्यूज, Shimla: हिमाचल में अकसर रेप केस मिलते रहते है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है। जहां दो साल के बच्चे की मां के साथ उसे नशीला पदार्थ देकर रेप किया गया। वारदात के होने से पहले महिला अपने बेटे को अस्पताल में चेकअप करवाने के बाद घर ही तरफ लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में जाते हुए उसके साथ यह वारदात हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म

शिमला के रोहडू पुलिस थाने के अंतर्गत यह मामला दर्ज हुआ है। महिला चिड़गांव की रहन वाली है। वह पुलिस को बताती है कि वह 5 सितंबर को अपने पति के साथ अपने दो साल के बच्चे के चेकअप के लिए रोहड़ू अस्पताल गई थी।

बच्चे का इलाज करवा के महिला का पति अपने काम के लिए किन्नौर लौट गया। महिला ने शिकायत में आगे बताते हुए कहा कि शाम को 6 बजे के करीब उसका रिश्तेदार प्रदीप आया और अपनी गाड़ी में चिड़गांव छोड़ने की बात कही। अंधेरा को देखते हुए महिला प्रदीप की गाड़ी में बैठ गई।

रास्ते में जाते हुए प्रदीप ने अपनी गाड़ी एक पेट्रोल पंप के पास रोकी और कहा कि रात बहुत हो चुकी हैं और साथ में एक छोटा बच्चा भी हैं। उसके बाद महिला को होटल में रूकने के लिए कहा तो वह उसकी बात मान गई। रात को प्रदीप ने महिला को नशीला पदार्थ किसी चीज में मिला कर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद जान से मारने की दी धमकी

महिला को जब होश आया तो उसे अपने शरीर में दर्द महसूस हुआ। उसके बाद प्रदीप ने उसे बताया कि उसने रात के समय उसके साथ दुष्कर्म किया है और अगर उसने किसी को घटना की जानकारी दी तो वह उसे जान से मार देगा। एक सप्ताह तक महिला ने डरते हुए किसी को नहीं बताया।

लेकिन, 13 सितंबर को जब महिला का पति घर आया तो उसने सारा मामला पति को बता दिया और रोहड़ू पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। शिमला पुलिस ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है और रोहडू पुलिस थाने के एसएचओ मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : ऊना में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के पक्ष में सड़को पर उतरे ग्रामीण

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox