होम / हिमाचल और पश्चिमी राज्यों से तीन दिनों के अंदर हो सकती है मानूसन की विदाई

हिमाचल और पश्चिमी राज्यों से तीन दिनों के अंदर हो सकती है मानूसन की विदाई

• LAST UPDATED : September 19, 2022

इंडिया न्यूज, Himachal Pradesh: हिमाचल का मानसून अब चंद दिनों का मेहमान रह गया हैं। प्रदेश से मानसून एक हफ्ते के अंदर अलविदा कहने वाला हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार उत्तर पश्चिमी राज्यों से तीन दिनों के अंदर मानूसन चला जाएगा।

इन राज्यों में पंजाब हरियाणा और राजस्थान जिला शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्मिला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में मानसून का असर अब कम होता जा रहा हैं। जिसके चलते प्रदेश में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया हैं।

प्रदेश में मानसून से हुआ 2005 करोड़ का नुकसान

21 सितंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती हैं। वहीं, 22 सितंबर को प्रदेश में फिर से मौसम के साफ रहने का अनुमान हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में मानसून के कारण बहुत नुकसान भी हुआ हैं।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में फिर से रविवार को पांच लोगों की मौत हुई हैं। मृतकों में एक मौत बिलासपुर, एक कुल्लू व किन्नौर, एक मौत सिरमौर और एक सोलन जिला में हुई है।

मानसून की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 358 तक पहुंच चुका हैं और 663 लोग घायल हुए है, जबकि मानसून से नौ लोग लापता हुए है। वहीं, प्रदेश में 2005 करोड़ का नुकसान हुआ हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के ढलियारा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से 9 घायल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox