होम / हिमाचल के देहरा में महिला ने कमरे में बंद होकर खुद को लगाई आग

हिमाचल के देहरा में महिला ने कमरे में बंद होकर खुद को लगाई आग

• LAST UPDATED : September 26, 2022

इंडिया न्यूज, Himachal Pradesh: कांगड़ा जिला के ग्राम पंचायत कनोल में एक महिला ने खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली। आग लगने के बाद महिला लगभग 80 प्रतिशत जल चुकी है। जिसके बाद महिला कोे डाडा सीबा अस्पताल में इलाज के बाद डॉ राजेन्द्र प्रशाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। महिला की उम्र 48 वर्ष बताई जा रही है और वह आंगनबाड़ी में एक हेल्पर के रूप में काम करती हैं।

महिला ने कमरे में बंद होकर खुद को लगाई आग

महिला के पति ने जानकारी देते हुुए कहा कि, आज सुबह ही पत्नी रानो देवी ने मुझे चाय बनाकर देने के बाद तुरंत कमरे के अंदर चली गई और इतने में ही एकदम से आग की लपटें निकलती देखीं। आग लगते ही वह चिल्लाने लगी। बड़ी मुश्किल से कमरा खोलने के बाद देखा तो पत्नी रानो आग की लपटों में झुलस रही थी।

बड़ी आग को बुझाने के बाद तुरंत ही 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया। जिसके बाद सिविल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया।

पुलिस के लिए यह जांच का विषय बन गया कि महिला आग से कैसे झुलस गई। वहीं बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर से परेशान थी। महिला आंगनबाड़ी में हेल्पर के तौर पर काम करती हैं। पुलिस मामले को दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के बिलासपुर में 5 अक्टूबर को एम्स का विधिवत उद्घाटन करने आएंगे पीएम मोदी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox