होम / हिमाचल में मानसून कमजोर पड़ने से खिली धूप, 4 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना

हिमाचल में मानसून कमजोर पड़ने से खिली धूप, 4 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना

• LAST UPDATED : October 1, 2022

इंडिया न्यूज, शिमला, (Sunshine Due To Weakening Monsoon) : हिमाचल में मानसून कमजोर पड़ने से धूप निकल आयी है। जिससे लोगों को बारिश से राहत है। लोगों को बारिश से राहत 3 अक्टूबर तक रहेगी। इसके बाद 4 अक्टूबर से दुबारा बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दी है।

फिलहाल आज राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप निकलने से पूरे प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में बीते पांच दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया है।

सामान्य से दो फीसदी कम हुई है बारिश

मानसून सीजन में अभी प्रदेश में सामान्य से दो फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। सितंबर में मानसून के बादल सामान्य से 13 फीसदी अधिक बरसे। मंडी, लाहौल-स्पीति और चंबा जिला को छोड़कर प्रदेश के शेष सभी जिलों में सितंबर के दौरान सामान्य से अधिक बारिश हुई। उधर, जून में सामान्य से 34 और अगस्त में चार फीसदी कम बारिश हुई। जुलाई में सामान्य से चार फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान का इस प्रकार रहा रिकार्ड

शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, सुंदरनगर 16.3, भुंतर 13.5, कल्पा 7.6, धर्मशाला 17.2, ऊना 21.0, नाहन 20.7, केलांग 7.5, पालमपुर 15.5, सोलन 15.7, मनाली 11.4, कांगड़ा 19.2, मनाली 17.1, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 20.2, चंबा 16.2, डलहौजी 15.4, कुफरी 13.0, रिकांगपिओ 11.6 और पांवटा साहिब में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

शिंकुला दर्रा के लिए शुरू की गई डीलक्स बस सेवा

वहीं, मनाली के शिंकुला दर्रा के लिए पर्यटन विकास निगम की ओर से डीलक्स बस सेवा शुरू की गई है। शनिवार को मनाली से 20 सवारियों को लेकर बस शिंकुला के लिए रवाना हुई।

जबकि सवारियां नहीं मिलने के कारण बारालाचा के लिए बस नहीं जा सकी है। निगम ने सैलानियों की सुविधा के लिए स्नो प्वाइंटों के लिए बस सेवा शुरू की है। जिसका किराया प्रति यात्री 1,000 रुपया रखा गया है। निगम को उम्मीद है कि आयेदिन स्थिति और बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के कुल्लू में पर्यटकों से भरा वाहन खाई में गिरने से 7 की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox