होम / प्रियंका गांधी परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली से हिमाचल में करेंगी चुनावी शंखनाद

प्रियंका गांधी परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली से हिमाचल में करेंगी चुनावी शंखनाद

• LAST UPDATED : October 12, 2022

इंडिया न्यूज, शिमला, (Priyanka Gandhi Parivartan Pratigya From Maharally) : प्रियंका गांधी परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली से हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगी। 14 अक्टूबर को सोलन के ठोडो मैदान में होने वाली रैली को कांग्रेस ने परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली का नाम दिया है।

इस रैली में शिमला, सोलन और सिरमौर जिले से कार्यकर्ताओं को लाने का जिम्मा नेताओं को सौंपा गया है। इसके साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारियों, विधायकों और पूर्व विधायकों को भी रैली में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंगलवार को दिल्ली से शिमला लौट आई हैं।

प्रतिभा सिंह ने सोलन में रूक कर रैली की तैयारियों का लिया जायजा

सड़क मार्ग से आते हुए प्रतिभा सिंह ने कुछ देर सोलन में रुक कर रैलियों की तैयारियों का जायजा लिया। कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को नादौन और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री हरोली में रहे।

गुरुवार को सुक्खू और मुकेश सहित पार्टी के अधिकांश बड़े नेताओं के शिमला पहुंचने की उम्मीद हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला 14 अक्टूबर को सोलन ही आएंगे। प्रियंका गांधी की रैली से पहले गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पार्टी के बड़े नेताओं की एक बैठक होने की संभावना भी है।

रैली की तैयारियों को लेकर आज शिमला में होगी समीक्षा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रियंका गांधी की 14 अक्टूबर को सोलन में होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बुधवार को शिमला जिले के कांग्रेस अध्यक्ष, शिमला शहरी व ग्रामीण व शिमला जिला के सभी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ रैली की रणनीति बनाई जाएगी। ताकि चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकें।

ALSO READ : मंडी के लडभड़ोल में पहाड़ी से जा टकराई श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर गाड़ी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

 

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox