होम / केंद्रीय विवि के कुलपति मालवीय प्रज्ञा सम्मान 2022 से होंगे सम्मानित

केंद्रीय विवि के कुलपति मालवीय प्रज्ञा सम्मान 2022 से होंगे सम्मानित

• LAST UPDATED : November 16, 2022

केंद्रीय विवि के कुलपति मालवीय प्रज्ञा सम्मान 2022 से होंगे सम्मानित

इंडिया न्यूज, धर्मशाला (Dharamshala-Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (central university of himachal pradesh) के कुलपति प्रो0 सत प्रकाश बंसल (Vice Chancellor Prof. Sat Prakash Bansal) को मालवीय प्रज्ञा सम्मान 2022 (Malaviya Pragya Samman 2022) से सम्मानित किया जा रहा है।

अखिल भारतीय सारस्वत परिषद की ओर से यह सम्मान उन्हें शिमला में इसी माह 28 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दिया जाएगा।

यह सम्मान ज्ञान-विज्ञान, संस्कृति, सेवा, समर्पण, त्याग आदि श्रेष्ठ परंपरा के संवाहक राष्ट्र के सपूतों को प्रतिवर्ष दिया जाता है।

विश्वविद्यालय परिवार के संकाय सदस्यों और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने इस सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox