होम / देहरा से निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह बीमार होने पर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती।

देहरा से निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह बीमार होने पर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती।

• LAST UPDATED : November 21, 2022

देहरा से निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह बीमार होने पर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती।

इंडिया न्यूज, धर्मशाला (Dharamshala-Himachal -Pradesh)

प्रदेश के नेता जहां चुनावी थकान घर पर मिटा रहे हैं तो दूसरी ओर देहरा के विधायक चुनाव के बाद मुंबई (mumbai) में लीलावती अस्पताल (lilavati hospital) में इलाज करवा रहे हैं। देहरा से निर्दलीय उम्मीदवार व वर्तमान विधायक होशियार सिंह (MLA hoshiar singh) चुनाव लड़ रहे हैं। लगातार चुनाव में डोर टू डोर प्रचार में जुटे रहे होशियार सिंह पत्थरी के असहनीय दर्द में थे। हालांकि एक समय ऐसा भी आया कि वह प्रचार नहीं कर पा रहे थे। इसके बावजूद भी उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं की।

बताया जाता है कि प्रदेश में मतदान 12 नवंबर को हुआ और अगले दिन होशियार सिंह मुंबई अपने परिवार के साथ चले गए, लेकिन यहां उनके विधानसभा क्षेत्र में यह अफवाह फैला दी गई कि होशियार सिंह मुंबई घूमने गए हैं।

खुद ही इसका जवाब देते हुए होशियार सिंह ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी है कि वह अस्वस्थ हैं और अपना इलाज करवाने मुंबई आए हैं। उनके एक समर्थक ने भी फेसबुक पर पोस्ट किया है कि देहरा के विधायक होशियार सिंह का लीलावती अस्पताल मुंबई में इलाज चल रहा है।

कोई भी कार्यकर्ता या समर्थक कॉल न करे। जैसे ही होशियार स्वस्थ होंगे, वह खुद कॉल कर लेंगे। वहीं होशियार सिंह के समर्थक व गुर्जर नेता सुभाष चंद ने बताया कि विधायक होशियार सिंह अभी अस्वस्थ हैं।

उनका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है। अभी उनका पित्ताशय में पथरी का ऑपरेशन (gallstone surgery) होना है।

उनके मीडिया प्रभारी करनैल सिंह पटियाल ने कहा कि वह देहरा की जनता व सभी समर्थकों से अपील करते हैं कि वह संयम बरतें। 8 दिसंबर को जीत का जश्न होशियार सिंह हम सबके साथ मनाएंगे।

वर्तमान में होशियार सिंह देहरा से निर्दलीय विधायक हैं और इस बार भी उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा है। वह भाजपा में 6 महीने पहले ही शामिल हुए थे, लेकिन टिकट न मिलने पर बागी होकर चुनावी मैदान में उतरे।

बागी लड़ने के कारण भाजपा ने होशियार सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है।

हालांकि होशियार सिंह पूरे 5 साल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हनुमान बने रहे और देहरा में विकास करवाने में भी सफल रहे।

जहां चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियों ने बड़े स्टार प्रचारकों के द्वारा अपने-अपने उम्मीदवार को जीताने के लिए जोर लगा दिया लेकिन वहीं निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह की पत्नी पुनिता चंबयाल सहित करनैल सिंह पटियाल, सुभाष गुर्जर, सैनी और कई समर्थक स्टार प्रचारक बनकर प्रचार करते नजर आए और जीत को आश्वत करने करने में लगे रहे।

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox