इंडिया न्यूज, शिमला :
HP Chief Minister Upset With Employees : हिमाचल प्रदेश के लगभग सवा 2 लाख कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सौगात देने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब इन्हीं कर्मचारियों से खफा हो गए हैं।
मुख्यमंत्री की नाराजगी का कारण प्रदेश के कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों द्वारा वेतन विसंगतियों को लेकर आंदोलन पर उतर आना है। कर्मचारियों से मुख्यमंत्री की यह नाराजगी बुधवार को सामने आई।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों के वेतन विसंगतियों और अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सरकार हर विवाद को सहजता से सुलझाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी आंदोलन के माध्यम से अपनी बात मनवाना चाहते हैं, उन्हें अपनी गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जो कोई कर्मचारी, नियमों का उल्लंघन कर आंदोलन पर उतरेगा, उसके खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करने से भी नहीं हिचकिचाएगी।
जयराम ठाकुर ने यह भी स्पष्ट किया कि आंदोलन के नाम पर सरकार कर्मचारियों की हर बात नहीं मानेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार कृत संकल्प है लेकिन यह तभी संभव है, जब कर्मचारी सहजता से सरकार के सामने अपनी मांगें रखेंगे।
मुख्यमंत्री ने ऊना में बीते रोज हुए अवैध पटाखा फैक्टरी हादसे पर दुख जताया और इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की बात कही। उन्होंने माना कि यह पटाखा फैक्टरी अवैध तरीके से चलाई जा रही थी।
उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर आज ही ऊना के इस औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर उद्योगों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मंडलायुक्त को मामले की जांच सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के लिए जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार द्वारा बीते 4 सालों में प्रदेश में किए गए विकास कार्यों की झलक है।
उन्होंने अभिभाषण को लेकर विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया और चुनौती दी कि विपक्ष राज्यपाल के अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा साबित करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है लेकिन ऐसा कुछ होने वाला नहीं है। HP Chief Minister Upset With Employees
Read More : Baba Vadbhag Singh Holi Fair मैड़ी मेले के लिए मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रोक
Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube