होम / Himachal Transparency Act: पारदर्शिता के लिए लाएंगे ट्रांसपेरेंसी एक्ट: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

Himachal Transparency Act: पारदर्शिता के लिए लाएंगे ट्रांसपेरेंसी एक्ट: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

• LAST UPDATED : December 12, 2022

Himachal Transparency Act: हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद पर विराजमान हो चुके है। जिसके चलते उनके साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

जिसके बाद मुख्यमंत्री पद ग्रहण करते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे शासन-प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए ट्रांसपेरेंसी एक्ट लाएंगे। जल्द ही इस का ब्लूप्रिंट सामने आएगा और एक्ट के रूप में इसे जल्द लाने का काम पूरा होगा। आगे उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। सरकार में हर वर्ग का खास ध्यान रखा जाएगा।

Himachal Transparency Act: मंत्रिमंडल में युवाओं से लेकर बुजुर्ग शामिल

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। इस मंत्रिमंडल में युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक शामिल होंगे। साथ ही इसमें प्रोफेशनल लोगों को भी शामिल किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि वे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलेंगे। सहयोग के लिए पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, विप्लव ठाकुर, कुलदीप कुमार और कौल सिंह ठाकुर को भी साथ लेंगे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सचिवालय पहुंचने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश पुलिस की वीरांगना उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यह पहली बार था जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सचिवालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले रविवार को होने शिमला के होटल पीटरहॉफ में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था।

यह भी पढे: Himachal Pradesh: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभा सिंह को गुलदस्ता देने से रोका!

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox