होम / Shiv Pratap Shukla: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की तबीयत खराब, नोएडा के कैलाश भर्ती

Shiv Pratap Shukla: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की तबीयत खराब, नोएडा के कैलाश भर्ती

• LAST UPDATED : February 27, 2023

इंडिया न्यूज़। Governor Shiv Pratap Shukla health deteriorated: हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की तबीयत खराब हुई। इस दौरान राज्यपाल दिल्ली दौरे के लिए निकले हुए थे। अचानक तबीयत खराब होने की वजह से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। नोएडा के सेक्टर 27 के कैलाश हॉस्पिटल में राज्यपाल का इलाज किया जा रहा है। रविवार को तबीयत खराब होने से पहले राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अपनी पत्नि जानकी शुक्ला के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा करने पंहुचे थे। जिसके कुछ समय बाद ही अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।

  • हिमाचल के राज्यपाल की तबीयत खराब
  • शिव प्रताप शुक्ला को हुआ अचानक सीने में दर्द
  • नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती
  • रविवार को की थी पीएम से मुलाकात

जांच के बाद में मिलेगी छुट्टी

जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल शिव प्रताप शिक्ला के सीने में अचानक ही दर्द हो गया था। जिसे देखते हुए तत्काल ही उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। कैलाश हॉस्पिटल के सीसीयू में राज्यपाल को भर्ती कराया गया है। रविवार करीब 9 बजे उनकी तबीयत खराब हुई थी। बताया जा रहा है कि राज्यपाल का स्वास्थ अभी पूरी तरह स्थिर है। वहीं कुछ जरुरी जांच के बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी।

दिल्ली में बड़े नेताओं से की मुलाकात

बता दे कि बीते शनिवार से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला दिल्ली के दौरे पर है। हिमाचल में राज्यपाल बनने के बाद उनका ये पहला दौरा है। रविवार को राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई नेताओें से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने हिमाचल के विकास से जुड़े कई विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की थी।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox