होम / Health Tips: अगर आप भी गर्मियों में बनाए रखना चाहते है शरीर में ठंडक तो जरूर खाए ये चीजें

Health Tips: अगर आप भी गर्मियों में बनाए रखना चाहते है शरीर में ठंडक तो जरूर खाए ये चीजें

• LAST UPDATED : March 14, 2023

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश (Health Tips): बदलते मौसम के साथ हमारे खान पान में भी बदलाव बहुत जरूरी होता है। जिस तरह सर्दियों के साथ हमारे शरीर को गर्म रखने के लिए हमें गर्म तासीर के चीजों को खाने की आवश्यकता होती है। उसी तरह गर्मियों के मौसम में भी हमें ऐसी ही चीज़ो का सेवन करना चाहिए जिससे हमारे शरीर और दिमाग दोनों को ठंडक मिलें। अगर हम गर्मियों के मौसम में कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर ले, जो हमारे शरीर में और अधिक गर्मी पैदा कर दे तो इससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हम अपको बताएंगे कि आप गर्मियों के मौसम में ऐसी किन-किन चीजों का सेवन कर सकते है जिससे गर्मियों में अपके शरीर को अंदर से ठंडक मिल सकती है।

खाने के साथ दही का सेवन जरूर करें

दही खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। दही खाने से त्वचा की परेशानियां दूर होती है साथ इससे अपके शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मी में दही खाना आपके शरीर के ठंडक के साथ बहुत से फायदें देता है।

खीरा का सेवन करें

गर्मियों में खीरा खाना बहुत जरूरी होता है। ये आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता, जो अपके शरीर को ठंडक रखने में बहुत मद्द करता है। खीरे का सलाद और रायते का सेवन गर्मियों में जरूर करना चाहिए। खीरा खआने से पेट की परेशानियां भी दूर रहती हैं और त्वचा परेशानियां भी फायदेमंद है।

सब्जियों में लौकी का सेवन करें

लौकी की तासीर ठंडी होती है। साथ ही यह पेट के लिए भी बहुत अच्छी होती है। गर्मियों में लौकी खाने से पाचन भी ठीक रहता है। साथ ही आगर आप लौकी की सब्जी बनाकर खाते है तो अपको किसी तरह के मसाले की भी जरूरत नहीं पड़ती है। लौकी के सेवन से गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। अगर आपको लौकी की सब्जी नहीं है तो आप लौकी का रायता भी बना कर खा सकते हैं।

प्याज का सेवन करें

गर्मियों में लू से बचने के लिए प्याज का सेवन करना चाहिए। गर्मियों में प्याज अपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। बच्चों को गर्मी के से बचाने के लिए बर्गर या सैंडविच में कच्चा प्याज डालकर खिलाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े- Himachal Pradesh Budget Session: आज से शुरू होगा हिमाचल में विधासभा सत्र, पहले दिन से हि हंगामे के आसार

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox