होम / Himachal weather: हिमाचल के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी, 19 मार्च तक आधड़ और ओलावृष्टि का यलो अर्लट

Himachal weather: हिमाचल के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी, 19 मार्च तक आधड़ और ओलावृष्टि का यलो अर्लट

• LAST UPDATED : March 16, 2023

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश (weather): हिमाचल में लगातार मौसम में बदलाव के चलते बारिश की संभावनाएं लगातार बनी हुई थी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियाता के चलते प्रदेश के कई जिलों पर बारिश और बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही प्रदेश के साथ कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र लगातार प्रदेश में मौसम में बदलाव की आंशका जता रहा था। बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी प्रदेश में 19 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की आशंका है।

  • हिमाचल के कई इलाकों में बारिश
  • बारिश के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि
  • 19 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहने की आशंका
  • अटस टनल के पास बर्फबारी

कई इलाकों में हुई बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियाता के चलते प्रदेश के कई इलाकों आधड़ और ओलावृष्टि का यलो अर्लट जारी किया है। राजधानी शिमला में बुधवार शाम के बाद शहर में एकाएक मौसम बदल गया। जिसके बाद झमाझम बारिश देखने को मिली। जिला कांगड़ा में दोपहर के समय बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। धर्मशाला, पालमपुर, रक्कड़, पंचरूखी में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। कांगड़ा, शाहपुर, रैत और लंज में बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 19 मार्च तक मौसम ऐसा ही बने रहने के अनुमान है।

अटल टनल के पास बर्फबारी
वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीती में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में बर्फवारी शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हिदायत दी गई है कि वो खराब मौसम के चलते जरुरी पड़ने पर ही घर से बाहार निकले। मौसम में खराबी को देखते हुए स्थानीय लोगों को घर पर ही रहने की सलह दी गई है।

इसे भी पढ़ेHimachal Weather: हिमाचल के कई क्षेत्रों में तेज बारिश, बर्फबारि और ओलावृष्टि की संभावना

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox