Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। प्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ रहने की बात कही गई है। वहीं बुधवार से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 29 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही है। प्रदेश में 31 मार्च तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।राजधानी शिमला समेत प्रदेश के सभी हिस्सों में सोमवार को खिली रही। मौसम साफ रहने की वजह से तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी गई।
हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू से किलाड़ रूट पर फिर से बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। निगम 28 मार्च से बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। सर्दियों में बर्फबारी के चलते निगम की बसों को बंद कर दिया गया था। पांगी किलाड़ की तरफ बस सेवा को बंद हो गई थी। लगभग चार महीनों के बाद एक बार फिर कुल्लू से किलाड़ रूट पर बस दौड़ेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के अनुसार कुल्लू से बस सुबह 5:30 बजे चलेगी। मनाली से सुबह 7 बजे बस केलांग के लिए रवाना होगी।
प्रदेश में सोमवार को किसी भी हिस्से में बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। हमीरपुर में अधिकतम तापमान तापमान 29.8 दर्ज किया गया। वहीं ऊना 28.8, बिलासपुर 27.0, कांगड़ा 25.7, मंडी 25.6, भुंतर-सुंदरनगर 25.1, चंबा 24.5, नाहन 23.8, सोलन 23.4, धर्मशाला 22.0, शिमला 17.7, मनाली 17.0, कल्पा14.6 और केलांग में 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।