होम / Parashar Lake: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर और मनमोहक है यह दार्शनिक स्थल

Parashar Lake: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर और मनमोहक है यह दार्शनिक स्थल

• LAST UPDATED : April 5, 2023

Parashar Lake: पराशर झील हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित है। यह झील प्राकृतिक सौंदर्य को समाहित किए हुए है। इस दार्शनिक स्थल की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर आपका मन रोमांचित हो जाएगा। बरसात के मौसम में यहां की वादियों में हरियाली छा जाती है। पराशर झील समुंद्र तल से 9 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पर्यटकों को ठहरने के लिए रेस्ट हाउस उपलब्ध है। खाने पीने की सामग्री, दवाएं, पीने का पानी आदि सामान अपने साथ लेकर आएं। इस झील में एक भूखंड तैरता रहता है। इस भूखंड को स्थानीय भाषा में टाहला कहते हैं।

  • हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित है पराशर झील
  • समुंद्र तल से 6 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित है झील
  • झील में एक भूखंड तैरता रहता है

पराशर झील के पास लगता है मेला

पराशर झील के पास पराशर ऋषि को दो दिवसीय सरानाहुली मेला भी लगता है। कोरोना के दौरान मेले का आयोजन नहीं हो सका था। मेले में देव सुख, देव ऋषि थट्टा, सुखदेव ऋषि डगाडू और स्नोर घाटी के आराध्य देव गणपति महाराज भी पहुंचते हैं। मंडी से पराशर झील 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पराशर झील प्राकृतिक वादियों को समाहित किए हुए है। आपको जरूर यहां आना चाहिए।

पराशर झील आने का रास्ता

पराशर झील जाने के लिए मंडी से जोगिंद्रनगर की सड़क पर लगभग डेढ़ किमी दूर जाएं, उसके आगे एक सडक दायीं ओर चढ़ती है। यह सड़क कटौला व कांढी होकर बागी को जाती है। यहां से पैदल ट्रैक से झील मात्र आठ किमी रह जाती है। एनएच पर मंडी से आगे सुंदर पनीले स्थल पंडोह से नोरबदार होकर भी पराशर झील पहुंचा जा सकता है।

इसे भी पढ़े- Himachal tourist places: जानिए मणिकर्ण में घूमने की खूबसूरत जगह, इन जगहों से वापस आने का नहीं करेगा मन

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox