होम / Himachal politics: आप प्रदेश प्रभारी जगदीप ने नगर निगम शिमला चुनाव लड़ने की कही बात, बोले- पार्टी पूरी तरह से तैयार

Himachal politics: आप प्रदेश प्रभारी जगदीप ने नगर निगम शिमला चुनाव लड़ने की कही बात, बोले- पार्टी पूरी तरह से तैयार

• LAST UPDATED : April 10, 2023

Himachal politics: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रभारी जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि आम आदमी पार्टी नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। आम आदमी पार्टी का एक ही लक्ष्य है भ्रष्टाचार को खत्म करना और अन्य पार्टियों और आम आदमी पार्टी में यही अंतर है कि आम आदमी पार्टी लोगों की आवश्यकताओं पर काम करती है।

  • नगर निगम शिमला चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
  • आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रभारी जगदीप कंबोज गोल्डी ने चुनाव लड़ने की कही बात
  • बोले- पार्टी पूरी तरह से है तैयार
  • पार्टी का एक ही लक्ष्य है भ्रष्टाचार को खत्म करना

कांग्रेस झूठे वादे करके सत्ता में आई जगदीप

जगदीप कंबोज गोल्डी ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आई है। सत्ता में आते ही उन्होंने डीजल और खाने वाले तेल की दरों में वृद्धि कर दी। 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया था लेकिन अब बिजली की दरों में भी बढ़ोतरी करके हिमाचल की जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व मंत्री सतेंद्र जैन का यह कसूर था कि भाजपा व कांग्रेस की तरह भ्रष्टाचार ना करके उन्होंने दिल्ली में जो काम किए उसकी विश्व भर में सराहना हो रही है।

राहुल की सदस्यता रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण

राहुल गांधी की संसद सदस्यता हटाने को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उनकी सदस्यता रद्द की गई है वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। इसके लिए आम आदमी पार्टी तथा संपूर्ण देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है। आपको बता दें कि मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई है, जिसके बाद उनकी सदस्यता को रद्द करने का फैसला किया गया।

इसे भी पढ़े- Earthen Pots: मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से होते हैं कई फायदे, रखना पड़ता है इन बातों का ध्यान

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox