होम / Himachal Tourism: हिमाचल में सात घंटे में 15 हजार लोग पहुंचे अटल टनल, देश-विदेश से आ रहे पर्यटक

Himachal Tourism: हिमाचल में सात घंटे में 15 हजार लोग पहुंचे अटल टनल, देश-विदेश से आ रहे पर्यटक

• LAST UPDATED : April 17, 2023

Himachal Tourism: गर्मी के मौसम में पर्यटकों की पहली पसंद हिमाचल की पहाड़ियों पर घूमने की होती है। वहीं प्रदेश का अटल टनल रोहतांग विश्व पटल पर महत्वपूर्ण माना जाता है। लाहौल की बर्फीली वादियां देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। रविवार को करीब सात घंटे में 15 हजार पर्यटक अटल टनल पहुंचे। अटल टनल रोहतांग और बर्फीली वादियां पर्यटकों को खूब भाती हैं। प्राकृतिक की वादियों से घिरा यह क्षेत्र पर्यटकों को आकर्षित करता है। देश दुनिया के पर्यटकों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात हैं।

  • हिमाचल में बढ़ रही है पर्यटकों के आने की संख्या
  • सात घंटे में लगभग 15 हजार पर्यटक पहुंचे अटल टनल रोहतांग
  • 3344 वाहन अटल टनल के आरपार हुए

देश-विदेश से पहुंच रहे हैं पर्यटक

दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत विदेश से यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं। रविवार को करीब सात घंटे के भीतर लगभग 15 हजार के आसपास पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल, नोर्थ पोर्टल के साथ-साथ कोकसर और सिस्सु का दीदार करने पहुंचे। इन दिनों कोकसर में पर्यटक मेला लगा हुआ है। हजारों पर्यटक यहां पहुंचकर बर्फ में अठखेलियां कर रहे हैं।

भारी संख्या में नजर आएं वाहन

रविवार को मात्र सात घंटों में 3344 वाहन अटल टनल रोहतांग के आरपार हुए। इतने वाहन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक पहुंचे थे। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 1434 वाहन इन और 638 आउट हुए, जबकि 1045 वाहन हिमाचल प्रदेश के बाहर से इन और 367 वाहन आउट हो गए। यानी 2479 वाहन इन और 864 वाहन आउट हुए। उन्होंने बताया कि रविवार को कोससर पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई।

इसे भी पढ़े- HRTC: हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बढ़ाया वोल्वो-एसी बसों का किराया, यात्रियों को नहीं मिलेगी स्मार्ट कार्ड की सुविधा

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox