होम / महिला के चेहरे पर भारतीय तिरंगे का पेंट होने पर स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में प्रवेश से रोका, वीडियो वायरल

महिला के चेहरे पर भारतीय तिरंगे का पेंट होने पर स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में प्रवेश से रोका, वीडियो वायरल

• LAST UPDATED : April 17, 2023

इंडिया न्यूज़: ( Woman With India Flag Painted On Face Turned Away From Golden Temple) पंजाब के अमृतसर में स्थित पवित्र स्वर्ण मंदिर में प्रवेश को लेकर एक महिला को रोका गया, क्योंकि महिला ने अपने चेहरे पर भारतीय तिरंगे का पेंट किया हुआ था। इस घटना की एक विडियो सोसल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने चेहरे पर भारत की तिरेंगे का पेंट लगाकर स्वर्ण मंदिर की तरफ बढ़ती है। जैसे ही वह महिला मंदिर में प्रवेश करने वाली होती है तभी मंदिर के एक गार्ड के द्वारा उस महिला को प्रवेश द्वार पर हि रोक लिया जाता है। इसके बाद महिला के द्वारा गार्ड से सवाल किया जाता है कि “क्या ये इंडिया नहीं है?” इस सवाल के जवाब पर गार्ड का जवाब आता है कि “ये पंजाब है…।” वीडियो में दिख रहा है कि इस बात को लेकर महिला और गार्ड के बीच कुछ देर बहस चलती है। वीडियों के अंत में गार्ड इस बहस के बीच महिला से उसका फोन छीनने की कोशिश करता है… वीडियो मे साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बात हथापाई तक पहुंच जाती है।

वहीं इस वीडियों के सोसल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभी तक जानकारी नहीं लग पाई है कि घटना कब की है। वहीं लड़की को रोकने वाला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कर्मचारी बताया जा रहा है। वहीं महिला हरयाणा की हैय़

स्वर्ण मंदिर गुरुद्वारा प्रबंधक ने जताया खेद

इस विषय पर गुरुद्वारा प्रबंधक ने खेद प्रकट किया है। प्रबंधक ने कहा कि स्वर्ण मंदिर श्री गुरु रामदास जी का दरबार है। इसमें किसी भी जाति, धर्म, देश के व्यक्ति को आने से नहीं रोका जाता और न रोका जा सकता है। वहीं गुरुद्वारा महासचिव गुरचरण ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर भी ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को मुद्दा बना रहे लोगों को यह याद रखना चाहिए कि तिरंगे के लिए और देश की आजादी के लिए 100 में से 90 कुर्बानियां सिखों ने दी हैं। सिखों ने ही तिरंगे की शान को दुनिया में बढ़ाया है।​​

ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra Registration 2023: 17 अप्रैल से शुरु होने जा रहा है अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण, जानें पूरी प्रकिया

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox