होम / Himachal politics: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सीएम पर हिंदुओं का अपमान करने का लगाया आरोप

Himachal politics: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सीएम पर हिंदुओं का अपमान करने का लगाया आरोप

• LAST UPDATED : May 6, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal politics, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला के बाद भी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम हिंदुओं को अपमान कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के बाद सुक्खू ने प्रदेश के बाहर जाकर कहा था कि 97 प्रतिशत हिन्दू आबादी वाले हिमाचल प्रदेश ने हिन्दूवादी संगठन भाजपा को हराकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई है। डॉ बिन्दल ने कहा कि सुक्खू का बयान करोड़ो हिंदुओं का अपमान है।

  • बीजेपी अध्यक्ष ने सीएम पर लगाया आरोप
  • राजीव बिंदल ने कहा सीएम ने हिंदुओं का अपमान किया
  • कांग्रेस पीएफआई की तुलना राष्ट्रवादी धार्मिक संगठन बजरंग दल से कर रही है

कांग्रेस राष्ट्र विरोधी संगठन से कर रही है बजरंग की तुलना

कर्नाटक में सुखविंदर का यह बयान केवल मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए दिया गया बयान है। कांग्रेस खुलकर मुस्लिम आरक्षण की घोषणा करके वोट लेने में लगी है और पीएफआई जैसे राष्ट्र विरोधी संगठन की तुलना राष्ट्रवादी धार्मिक संगठन बजरंग दल से करके मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण कर रही है उसी कड़ी में हिमाचल के सीएम का बयान हिन्दू विरोधी मानसिकता के साथ दिया गया बयान है जो पूरी तरह निंदनीय है।

कांग्रेस का इतिहास मुस्लिम तुष्टिकरण का रहा है

डॉ बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से ही मुस्लिम तुष्टीकरण का रहा है। श्रीराम जन्म स्थान पर श्री राम का भव्य मन्दिर निर्माण हो रहा है। कांग्रेस के नेताओं की तरफ से लगातार विरोध किया जा रहा है। यहां तक कि सर्वोच्च न्यायालय में भी इसका डट कर विरोध किया गया। आज श्रीराम जन्म स्थान पर भव्य राम मन्दिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक आत्मा का पुननिर्माण है।

इसे भी पढ़े- MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई के बीच मुकाबला,…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox