होम / Benefits Of Mandukasana: रोजाना 5 मिनट मंडूकासन करने से महिलाओं को मिलेगा कई समस्याओं से छुटकारा

Benefits Of Mandukasana: रोजाना 5 मिनट मंडूकासन करने से महिलाओं को मिलेगा कई समस्याओं से छुटकारा

• LAST UPDATED : May 25, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Benefits Of Mandukasana: हर महिलाएं रोजाना अपनी जिंदगी में कई तरह कि समस्याओं से जूझ रही हैं। क्योंकि हर रोज उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण वो अपनी हेल्थ का अच्छें से ध्यान नहीं रख पाती और उस चलते उन्हें कई तरह कि प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। तो आज आपको बताते हैं इन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए महिलाओं को मंडूकासन करना चाहिए। क्योंकि मंडूकासन महिलाओं की हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता हैं। आइए जानते हैं महिलाओं को मंडूकासन से किस तरह के बेनिफिट्स मिलेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें हेल्थ और वेलनेस कोच महक खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कई तरह के मेडिकल टिप्स और डाइट प्लान के बारे में बताया है। हालांकि मंडूकासन पर उनका यह कहना हैं कि, जब आप मंडूकासन करते हैं तो आपका पूरा शरीर मेंढक की तरह बन जाता है। यह पोज महिलाओं के शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता हैं। आपको बता दें इस आसन को फ्रॉक पोज भी कहा जाता है।

ये हैं मंडूकासन करने के फायदे

  • रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधर आता है।
  • पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां को दूर करने में मदद करता है।
  • पेट और हिप्‍स की चर्बी को कम करता है।
  • पीठ दर्द से राहत मिलती है।
  • शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ता है।
  • ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • आसन करने से तनाव दूर होता है।
  • गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
  • कमर, हिप्स और घुटने मजबूत बनते हैं।
  • वजन कंट्रोल होता है।
  • हार्ट को फिट रखने में मदद करता है।

जानिए क्या हैं आसन करने का सही तरीका

  • इस आसान को करने से पहले मैट पर आराम से बैठ जाएं और बॉडी को रिलैक्‍स कर ले फिर गहरी सांस लें।
  • पैरों को दीवार की तरफ करके पेट के बल लेट कर हाथों को कोहनियों से मोड़ कर मैट पर रख लें।
  • पैरों को घुटनों से मोड़कर दोनों तरफ खोल लें, फिर अंदर की तरफ लंबी सांस लें।
  • सांस छोड़ते समय पैरों की मदद से शरीर को आगे की तरफ ले जाएं।
  • पीछे की तरफ जाकर हिप्‍स से पैरों को छूने का प्रयास करें।
  • इस पोज में थोड़ी देर सांस अंदर और बाहर लें।
  • कम से कम 3-5 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

ये भी पढ़ें- Shimla News: कौन सी कंपनी का लेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू नया हेलीकॉप्टर? मंत्रीमंडल लेगी इसे लेकर आख़िरी फैसला

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox