होम / Himachal Weather: हिमाचल में मनाली-लेह में हुई बर्फबारी, चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना

Himachal Weather: हिमाचल में मनाली-लेह में हुई बर्फबारी, चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना

• LAST UPDATED : May 28, 2023

India news (इडिंया न्यूज़), Himachal Weather, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब होने से यातायात प्रभावित हुआ है। प्रदेश के हुई ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग और दारचा-शिंकुला दर्रा यातायात के लिए बंद हो गया है। शनिवार को दोनों सड़क मार्ग से वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। मनाली-लेह मार्ग में बर्फबारी चलते कारीब 400 वाहन फंसे रहे। इन वाहनोें में करीब 250 से ज्यादा लोग सवार थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है।

बर्फबारी में फंसे ट्रकों को निकालने का काम शनिवार देर रात तक चलता रहा। मनाली-लेह मार्ग पर बीते शुक्रवार को मनाली से सामान से भरे ट्रक को भेजा गया है। इनमें छोटे वाहन भी शामिल हैं जिनमें पर्यटक भी शामिल थे।

प्रदेेश में इतने दिन खराब रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच शनिवार को मौसम सामान्य रहा। शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई। प्रदेश में मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई।

रविवार को बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 31 मई तक मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई गई है।
इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी होने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox