होम / Himachal Accident:  पहाड़ी से टकराई परिवाहन विभाग की बस,56 यात्री घायल ​​​​​​​

Himachal Accident:  पहाड़ी से टकराई परिवाहन विभाग की बस,56 यात्री घायल ​​​​​​​

• LAST UPDATED : June 2, 2023

​​​​​​​India News(इंडिया न्यूज़) Himachal Accident:    हिमाचल प्रदेश में दो दिनों में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ। शिमला में HRTC की सवारियों से भरी बस पहाड़ी से टकरा गई। बस में सवार 56 यात्री घायल हुए। इनमें 20 यात्रियों को गंभीर चोट के कारण रोहड़ू अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, 36 यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद संदासू CHC से छुट्टी दे दी गई।

बस सुबह 7 बजे रोहड़ू के तांगणू से चिड़गांव जा रही थी, इसी बीच बस की ब्रेक फेल हो गई। हालांकि चालक की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया। ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने बस को पहाड़ी की ओर काटा जिससे बस सड़क से बाहर नहीं पलटी। गुरुवार को भी मंडी जिले में बस दुर्घटना में 5 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जिले के कारसोग में संकरे मोड़ पर HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox