होम / Himachal Weather: हिमाचल में 18 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना

Himachal Weather: हिमाचल में 18 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना

• LAST UPDATED : June 15, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों राजधानी शिमला में बुधवार को बारिश दर्ज की गई। वहीं दिन में मौसम साफ रहा। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर धूप भी खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की तरफ से प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को भी बारिश और ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

18 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 18 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोक्ष की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में बारिश होने से यातायात भी  प्रभावित हुआ है।

कई हिस्सों में तापमान में हुई बढोत्तरी

प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार को मौसम साफ रहा। जबकि दस बजते ही शहर में बादल छाने लगे। शहर में करीब आधे घंटे तक बारिश दर्ज की गई। हालांकि कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया। वहीं प्रदेश के मौदानी जिलोंं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन-सिरमौर के गई हिस्सों में धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में बढोत्तरी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़े- World Blood Donation Day 2023: खून दो प्लाजमा दो और जीवन…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox