होम / Shimla Rains: शिमला में 50 से अधिक घरों को कराया खाली, करीबन 800 से ज्यादा पेड़ ढहे

Shimla Rains: शिमला में 50 से अधिक घरों को कराया खाली, करीबन 800 से ज्यादा पेड़ ढहे

• LAST UPDATED : August 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Shimla Rains, Himachal:  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मानसून सीजन के दौरान अब तक 800 से ज्यादा पेड़ ढह चुके हैं। इनसे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। चिंता की बात यह है कि वन विभाग के पास 500 से ज्यादा खतरनाक पेड़ों को काटने के आवेदन और आ चुके हैं। पेड़ ढहने और भूस्खलन के चलते शिमला शहर में 50 से ज्यादा मकानों को खाली करवाया जा चुका है। करीब एक दर्जन मकान ढह चुके हैं।

80 से ज्यादा गाड़ियां हुई चकनाचुर 

कृष्णानगर, अनाडेल, समिट्री, फागली, नाभा, समरहिल, पंथाघाटी और विकासनगर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। शहर में 80 से ज्यादा गाड़ियां चकनाचूर हो चुकी हैं। सर्कुलर रोड समेत नगर निगम की ज्यादातर संपर्क सड़कें टूट गई हैं। कई जगह लंबी-लंबी दरारें पड़ने से इनके ढहने का खतरा पैदा हो गया है। अकेले नगर निगम को ही शहर में 50 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। इस मानसून सीजन में राजधानी में अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी है।

ये भी पढ़े- 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox