होम / Himachal: प्रतिभा मिली खरगे से, संगठन के मुद्दों पर चर्चा के साथ ही प्रदेश में हुए नुकसान की ली जानकारी

Himachal: प्रतिभा मिली खरगे से, संगठन के मुद्दों पर चर्चा के साथ ही प्रदेश में हुए नुकसान की ली जानकारी

• LAST UPDATED : September 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal:  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने वीरवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट कर उन्हें प्रदेश में भारी बारिश से हुए भूस्खलन की जानकारी दी व संगठन से जुड़े अनेक मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति का स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाये जाने का आभार भी प्रकट किया।

सूत्रों के अनुसार सरकार में नई नियुक्तियों को लेकर इस दौरान विस्तृत चर्चा हुई। आपदा की स्थिति से निपटने के बाद प्रदेश में नए मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सरकार में अहम जिम्मेवारियां देने को लेकर भी चर्चा हुई। बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने नौ माह से अधिक समय हो गया है। तीन मंत्रियों सहित निगमों और बोर्डों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के कई पद अभी रिक्त हैं।

यह भी पढ़े- Manimahesh Yatra: यहीं किया था मां गौरा ने भगवान शिव को पाने के लिए तप, गंगा जल से जुड़ी है ये मान्यता

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox