होम / Chandrayaan-3: कल होगी चंद्रयान-3 को जगाने की कोशिश, जानें कारण

Chandrayaan-3: कल होगी चंद्रयान-3 को जगाने की कोशिश, जानें कारण

• LAST UPDATED : September 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3:  इस वक्त पूरे भारत को देश के ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर फिर से जागने का इंतजार है। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने विक्रम लैंडर को स्लीप मोड पर डालने के पहले जानकारी दी थी कि इसे  22 सिंतबर को स्लीप मोड से निकाला जाएगा। वहीं, इसरो ने लैडर के एक्टिव करने की प्रक्रिया को कल यानि 23 सिंतबर के लिए टाल दिया है। चंद्रयान-3 पर स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक नीलेश देसाई ने इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया, “पहले हमारी योजना थी कि 22 सितंबर शाम तक (प्रज्ञान) रोवर और (विक्रम) लैंडर को फिर से सक्रिय करें। लेकिन कुछ कारणों से अब हम ये कल 23 सितंबर को करेंगे। लैंडर और रोवर को स्लीप मोड से निकालने फिर से सक्रिय करने की योजना है।”

बता दें कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को 4 सितंबर को इसरो ने स्लीप मोड पर जाने निर्देश दिए थे। विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा की सतह पर कामयाब 9 दिन गुजारे। इस दौरान लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा पर ऑक्सीजन समेत कई प्रकार के तत्वों की खोज की। इसके साथ ही चंद्रमा की सतह पर होने तापमान के साथ भूकंप जैसी कई तरह की क्रियाओं का अध्यन किया।

गौरतलब है कि 23 अगस्त को इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रमा के साउथ पोल पर विक्रम लैडर की सॉफ्ट लैंडिग कराई थी। जिसके बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग करने वाला 4 देश बना। वहीं साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश है।

यह भी पढ़े- PM Modi: पीएम मोदी व्हाट्सएप चैनल फीचर से जुड़े, समुदाय में शामिल हो रोमांचित हूए पीएम

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox