होम / Ganesh Chaturthi Puran Poli Recipe: इस गणेशोत्सव बनाए मोदक से हटकर कुछ नया, जानें रेसिपी

Ganesh Chaturthi Puran Poli Recipe: इस गणेशोत्सव बनाए मोदक से हटकर कुछ नया, जानें रेसिपी

• LAST UPDATED : September 22, 2023

ndia News ( इंडिया न्यूज़ ) Ganesh Chaturthi Puran Poli Recipe : इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 19 सितंबर को मनाया जाएगा। वहीं हर कोई बप्पा का स्वागत करने के लिए तैयारी में जुटा हुआ है। खासकर मुंबई, महाराष्ट्र में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भक्त अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना भव्य तरीके से करते हैं। बता दें, गणेश चतुर्थी का पर्व 10 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है। गणेशोत्सव में भक्त गणेश जी की रोज विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। बप्पा को रोज भोग लगाया जाता है। गणेश जी मोदक चढ़ाना सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। गणेशोत्सव में बप्पा को मोदक के साथ ही कई और चीजों का भी भोग लगाया जाता हैं। जैसे मोतीचूर के लड्डू, हलवा और बर्फी, पूरन पोली भी उन्हें में से एक है। जो पूरन पोली काफी स्वादिष्ट बनती है। तो चलिए इस बार गणेश चतुर्थी पर पूरन पोली बनाएं।

जानिए पूरन पोली की रेसिपी

पूरन पोली एक महाराष्ट्रीयन व्यंजन है, जिसे खासतौर पर चने की दाल और गुड़ के मिश्रण से बनाया जाता है। यह एक तरह की मीठी रोटी होती है, जिसे लोग खूब खाना पसंद करते हैं। पूरन पोली को अक्सर गुड़ी पड़वा, होली और गणेश चतुर्थी के पर्व पर बनाई जाती है। तो चलिए बताते हैं पूरन पोली की रेसिपी। एक कप चने की दाल ले लीजिए, एक कप मैदा ले लीजिए, फिर इसके बाद एक कप गुड़ ले लीजिए। दो बड़े चम्मच घी और 1 चम्मच इलायची पाउडर,एक चम्मच सौंफ का पाउडर, और दो चम्मच रिफाइंड तेल ले लीजिए, अब इस मिश्रण को एक साथ गोल बना लीजिए। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालिए। इस बेटर को गड़ा बनाएं। अब रोटी के लिए आटा तैयार कर लें। फिर छोटे-छोटे गोले बनाकर रोल करें और इन्हें हल्का सा बेल लें। इसके बीच में तैयार गुड़ और दाल का मिश्रण भरें और इसे पराठे के आकार में बेल लें। और लास्ट में तवे पर सेंके और गरमागरम परोसें।

यह भी पढ़े-  Chandrayaan-3: कल होगी चंद्रयान-3 को जगाने की कोशिश, जानें कारण

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox