होम / Initiatives of Municipal Corporation Shimla: 1870 के बाद शिमला में जन्म लेने वाले लोंगो का अब ऑनलाइन प्राप्त होगा रिकॉर्ड

Initiatives of Municipal Corporation Shimla: 1870 के बाद शिमला में जन्म लेने वाले लोंगो का अब ऑनलाइन प्राप्त होगा रिकॉर्ड

• LAST UPDATED : September 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Initiatives of Municipal Corporation Shimla, Himachal: राजधानी में 1870 के बाद जन्मे अंग्रेजों और देश के अन्य क्षेत्रों के लोगों का रिकॉर्ड ऑनलाइन मिलेगा। नगर निगम शिमला वर्ष 2015 तक के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र घर बैठे ऑनलाइन मुहैया करवाएगा।

नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री का कहना है कि अभी इंग्लैंड से कई लोग अपने उन पूर्वजों के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए शिमला आते हैं। जो 1870 के बाद शिमला में पैदा हुए या यहीं उनकी मौत हो गई थी। नगर निगम की इस ऑनलाइन सुविधा से उन्हें लाभ होगा। नई व्यवस्था के लिए नगर निगम द्वारा अपने आईटी विभाग को साॅफ्टवेयर तैयार करने के आदेश दिए गए है।

साल के अंत तक होगी यह सुविधा प्राप्त 

इस साल के अंत तक लोगों को इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि शिमला में जन्मे हजारों ब्रिटिश नागरिकों को भी अपने पूर्वजों के जन्म या मृत्यु के प्रमाण पत्र घर बैठे मिल सकेंगे। अभी शिमला घूमने आने वाले कई नागरिक यादों के तौर पर पूर्वजों के जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम में जाकर हासिल करते हैं।

2015 से पहले नगर निगम शिमला ही करता प्रमाण पत्र जारी

साल 2015 से पहले शहर के निजी व सरकारी अस्पतालों में जन्मे सब बच्चों के प्रमाण पत्र नगर निगम शिमला ही जारी करता था। कमला नेहरू अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रदेश भर से आने वाली गर्भवती महिलाओं के प्रसव होते हैं। साल 2015 से पहले के जन्मे बच्चों का रिकॉर्ड निगम के पास है। इसके बाद का रिकॉर्ड अस्पतालों में मिलता है।

शहर के निजी अस्पतालों और घरों में जन्मे बच्चों का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन होगा। लोग प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करेंगे। फीस भरने के बाद प्रमाण पत्र मिलेगा। अब नगर निगम कार्यालय में लिखित आवेदन देने पर ही यह प्रमाण पत्र प्राप्त होता हैं।

यह भी पढे़- Himachal Roads: हिमाचल में होंगी बड़े वाहनों के लिए 120 सड़कें बहाल, प्राकृतिक आपदा ने की थी क्षतिग्रस्त

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox