होम / Bus Accident in Mandi राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

Bus Accident in Mandi राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

• LAST UPDATED : March 3, 2022

Bus Accident in Mandi राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

इंडिया न्यूज, शिमला :

Bus Accident in Mandi : राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र के अंतर्गत गहरा नाला में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं।

राज्यपाल ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने भी शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को 50 हजार रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 10-10 हजार रुपए तथा मामूली रूप से घायल व्यक्तियों को 5-5 हजार रुपए देने की घोषणा की। Bus Accident in Mandi

Read More : Helicopter Emergency Landing केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद के हेलिकाप्टर की आपात लैंडिंग

Read More : OPS Demand पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनपीएस कर्मचारियों ने घेरी हिमाचल विधानसभा

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox