होम / Haryana: 60 छात्राओं का यौन शोषण! प्रिंसिपल है आरोपी, जानें मामले में अब क्या हुआ

Haryana: 60 छात्राओं का यौन शोषण! प्रिंसिपल है आरोपी, जानें मामले में अब क्या हुआ

• LAST UPDATED : November 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Haryana: हरियाणा के जींद में छात्रों ने स्कूल के प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। राज्य सरकार ने आरोपी करतार सिंह को ससपेंड कर दिया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि 60 लड़कियों ने प्रिंसिपल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

छात्रआों ने लगाया आरोप

पीड़ित लड़कियों ने 31 अगस्त को राष्ट्रीय महिला आयोग को पांच पेज के हस्तलिखित पत्र में कहा कि प्रिंसिपल एक महिला शिक्षक की मदद से छात्राओं का यौन उत्पीड़न कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने अपने कमरे की खिड़की में काला शीशा लगा रखा है। लड़कियों में से एक ने शिकायत में कहा, “एक महिला शिक्षक लड़कियों को प्रिंसिपल से मिलने के लिए उसके कमरे में भेजती है। प्रिंसिपल लड़कियों को गलत तरीके से छूता है और गंदी भाषा में बात भी करता है।

इन अधिनियम के तहत केस दर्ज

“यह गंभीर चिंता का विषय है कि जिस आरोपी के खिलाफ इतने गंभीर आरोप लगाए गए हैं, उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। आयोग पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उच्च स्तर पर सरकार के अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को उठाएगा।” भाटिया ने कहा। यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी IAF अधिकारी ने खुद को भुवनेश्वर कोर्ट के समक्ष पेश किया। राष्ट्रीय महिला आयोग के हस्तक्षेप पर, हरियाणा सरकार ने 27 अक्टूबर को आरोपी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया। साथ ही पुलिस ने 31 अक्टूबर को यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम और धारा 354 (मारपीट) के तहत पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत महिलाओं की शील भंग करना) के तहत केस दर्ज किया।

Also Read :

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox