होम / Bank Holiday: छह दिन रहेंगे बैंक बंद, जानें क्या है वजह

Bank Holiday: छह दिन रहेंगे बैंक बंद, जानें क्या है वजह

• LAST UPDATED : November 11, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Bank Holiday: भारत में दिवाली का त्योहार बेहद नजदीक है। दिवाली का त्योहार सभी भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण त्योहारों में एक है। इसे दीपों का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन लगभग सभी संस्थान बंद रहते हैं। इसी कड़ी में बैंक भी बंद है। आइए जानते हैं किस-किस दिन बैंक बंद है।

इस दिन हैं बैंक बंद

  • 10 नवंबर (शुक्रवार): बता दें कि वांगला महोत्सव के वजह से अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 नवंबर (शनिवार): भारत में सभी बैंक बंद रहते हैं।
  • 12 नवंबर (रविवार): रविवार और दिवाली के कारण बैंक बंद होंगे।
  • 13 नवंबर (सोमवार): गोवर्धन पूजा के कारण त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, यूपी और महाराष्ट्र सहित राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 नवंबर (मंगलवार): जानकारी के मुताबिक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 नवंबर (बुधवार): भाई दूज के दिन सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

Also Read :

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox