होम / Vinesh Phogat: बृजभूषण सिंह के विरोध में विनेश फोगाट का बड़ा फैसला, लौटाएंगी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड

Vinesh Phogat: बृजभूषण सिंह के विरोध में विनेश फोगाट का बड़ा फैसला, लौटाएंगी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड

• LAST UPDATED : December 26, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) Vinesh Phogat: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर भारतीय पहलवानों का निरोध लागातर जारी है। इसी बीच पहलवान विनेश फोगाट ने अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाने का फैसला लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से दी है।

फोगाट ने पीएम मोदी को लीखी चिट्ठी

विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख कर कहा है कि वह अपना अर्जुन अवार्ड और खेल रत्न अवार्ड वापस करने जा रही हैं। इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत-बहुत धन्यवाद। इस लेटेर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर भी पोस्ट किया है।

बजरंग पुनिया ने भी किया था अवार्ड लौटाने का ऐलान

विनेश फोगाट के इस फैसले पर उनके साथी पहलवान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हिए कहा है कि मेरे पास कोई शब्द नही है कि किसी खिलाड़ी को ऐसा दिन देखना पड़ रहा है, यह दिन किसी खिलाड़ी को न देखना पड़े। बता दें कि विनेश फोगाट से पहले पहलवान बजरंग पुनिया भी पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान कर चुके हैं। वहीं साक्षि मलिक ने कुश्ती छोड़ने का फैसला लिया था।

Also Read: Gmail Tips: जानिए कैसे करें हैकर्स से अपने Gmail का बचाव,…

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox