होम / Himachal Pradesh : नए साल पर सुक्खू सरकार ने जनता को दिया बड़ा तोहफा, कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Himachal Pradesh : नए साल पर सुक्खू सरकार ने जनता को दिया बड़ा तोहफा, कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

• LAST UPDATED : January 1, 2024

India News, (इंडिया न्यूज़), Himachal Pradesh:  हिमाचल प्रदेश की सरकार ने जनता को नया साल का तोहफा दिया है। बताते चले कि हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नए साल पर बैठक आयोजित की थी। जिसमे उन्होंने बठे फैसले लिए थे। सुख्खू कैबिनेट में प्रेस वार्ता जानकरी दी गई कि राज्य सरकार दिव्यांग बच्चों के लिए योजनाएं लाई है। दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षण संस्थान बनाए जाएंगे। बच्चों को स्कूली पढ़ाई पूरी होने के बाद यहीं से इंटीग्रेटेड शिक्षा बच्चों को दी जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी इस पहल से बच्चों के चहरे खिल उठें है। एकीकृत संस्थान भी बच्चों के लिए खोला जाएगा।

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। तीन जनवरी को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू सिरमौर जाकर इसकी जानकारी लोगों को देंगे। इसके साथ ही बेरोजगारी पर भी अहम फैसलें लिए गए। जिसके चलते राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के फेस 2 को भी मंजूरी दे दी गई है। तीन बीघा वाले युवाओं को हर महीने अब 20 हजीर रुपये मिलेगा। इन सभी बच्चों को सालान 2 लाख 40 हजार रुपये योजना के तहत दिए जाएंगे।

इस योजना का तीसरा चरण भी जल्द आएगा। जिससे गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकेगी। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जानकारी दी कि 8 जनवरी से सरकार गांव के जरिए योजना शुरू करेगी।राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में जाएंगे । साथ ही विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों में जाएंगे। सरकार गांव इस कार्यक्रम की शुरूआत कर रहे है। सभी लोग पंचायतों का दौरा करेंगे। और योजनाएं के बारे में लोगों को जानकारी देंगे।

Read Also:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox