होम / Jalandhar: तेज रफ्तार कार ने पुलिसवाले को कुचला, हालत गंभीर

Jalandhar: तेज रफ्तार कार ने पुलिसवाले को कुचला, हालत गंभीर

• LAST UPDATED : January 12, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Jalandhar: पंजाब के जालंधर से एक दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां एक तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने ड्यूटी कर रहे पुलिसवाले को बुरी तरह से कुचल दिया। जिसके चलते पुलिसकर्मी की हालत बेहद गंभीर है। मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

तेज रफ्तार कार ने पुलिसवाले को कुचला

पंजाब के जालंधर जिले के सतलुज नदी पर लगे बैरिकेड के पास ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मी को तेज रफ्तार से ऐ रही एक कार चालक ने कुचल दिया। गुरुवार दोपहर यह घटना तब हुई जब पुलिस ने बैरिकेड के पास मोगा रोड से आ रही कार को रोकने के लिए इशारा कर रहा था।

मौके से फरार आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार है। घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई है। हादसे में पुलिस वाला बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसको इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया है।

क्या है मामला?

घायल पुलिसकर्मी का नाम एएसआई सुरजीत सिंह बताया जा रहा है। जिला जालंधर की देहात पुलिस ने एएसआई सुरजीत सिंह शाहकोट सतलुज नदी पर बने बैरिकेड पर ड्यूटी पर लगाया था। गुरुवार दोपहर को एएसआई सुरजीत सिंह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मारुति जेन कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी ड्राइवर ने कार को रोकने की बजाय तेज रफतार में भगा दी और सुरजीत सिंह को कुचल दिया।

ये भी पढ़ें-Ram Mandir Invitation: कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने 22 जनवरी को…

SHARE
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox