India News (इंडिया न्यूज़), HP Congress Meeting: लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो चुकी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं CM सुक्खू की मौजूदगी में पार्टी के मुख्यालय राजीव भवन शिमला में संगठन और सरकार की बैठक का आयोजन किय गया था। जिसके चलते 4 सांसदिय सीटों से संभावित पार्टी प्रत्याशियों को लेकर सोच-विचार कर रहे है। हिमाचल में चुनाव प्रचार की शुरूआत करने की जिम्मेदारी कई वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जाने वाली है। बैठक में राज्य कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला ब्लॉक अध्यक्ष के अलावा सभी मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक, पूर्व विधायक एवं 2022 के विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशी भी मौजूद थे।
HP Congress Meeting
इस महिने के अंत तक राज्य कांग्रेस कमेटी की तरफ से पार्टी हाईकमान को लोकसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल भेजना है। बैठक में हर सीट को लेकर नेताओं तथा पदाधिकारियों से चर्चा हुई। CM सुखविंद्र सुक्खू का कहना था कि लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन से एक-दो महीने पहले उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।
हमीरपुर संसदीय सीट से लगातार आठ बार कांग्रेस ने हार का सामना किया है। शिमला तथा कांगड़ा सीट पर पार्टी लगातार तीन चुनावों से जीत नहीं पा रही है। इस समय कांग्रेस के हिस्से में केवल मंडी से सांसद है। जयराम सरकार के समय मंडी में हुए उपचुनाव के बीच प्रतिभा सिंह को यहां जीत हासिल हुई थी।
HP Congress Meeting
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटों पर हार गई थी। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में बीते चुनावों से जारी कांग्रेस की हार को तोड़ने के लिए पार्टी नेतृत्व ने पूरा जोर लगाने का आह्वान किया है। 16 जनवरी की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। संगठन और सरकार के एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का संदेश भी बैठक के माध्यम से दिया जाएगा।
ये भी पढ़े- Bilaspur News: शिमला-धर्मशाला हाईवे को फिर किया बाधित, जानें क्या है वजह