होम / Haryana: आप के अनुराग ढांडा ने पांच नगर निगमों का कार्यकाल समाप्त होने पर सरकार को घेरा

Haryana: आप के अनुराग ढांडा ने पांच नगर निगमों का कार्यकाल समाप्त होने पर सरकार को घेरा

• LAST UPDATED : January 16, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana: AAP के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने इस महीने 5 नगर निगमों का कार्यकाल समाप्त होने परBJPसरकार को घेरा। उन्होंने BJP सरकार द्वारा निगम चुनाव नहीं करवाने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस महीने पांच नगर निगमों यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक तथा हिसार का कार्यकाल खत्म हो गया है। जबकि फरीदाबाद, गुरुग्राम तथा मानेसर नगर निगम का कार्यकाल काफी समय पहले ही पूरा हो चुका है। अब हरियाणा में 11 नगर निगमों में से केवल 3 पंचकुला, अंबाला शहर तथा सोनीपत निर्वाचित निकाय रह गए हैं। वहीं कई नगर परिषद एवं पालिका का भी कार्यकाल पूरा हो चुका है।

उनका कहना है कि BJP चुनावों की घोषणा से डर रही है। BJP को जमीन खिसकने का डर सता रहा है। BJP द्वारा सरपंचों और नगर परिषद के चुनावों की भी देर से घोषणा की थी, ऐसे ही निगम चुनावों की घोषणा नहीं कर रही है। इनके नेताओं को जमीन खिसकती नजर आने लगी है। वहीं AAP निरंतर जमीन पर मजबूत हो रही है।

उनका कहना है कि फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम का कार्यकाल काफी समय पहले पूरा हो चुका है। इन तीनों के चुनाव लंबे समय से लटके पड़े हैं। वहीं, अब हिसार, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, करनाल निगम का कार्यकाल भी खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा जहां एक और सरकार दावा कर रही है कि वार्डबंदी की प्रक्रिया पूरी हो गई है तो वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने कहा है कि अभी तक वार्डबंदी उनके पास पहुंची ही नहीं है।BJPसरकार को नगर निगम चुनाव में हार का डर है और यही वजह है कि वह चुनाव नहीं करवा पा रही है। जनता के बीच जाने सेBJPनेताओं को डर लग रहा है।

उनका कहना है कि BJP जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, जिस कारण से लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश की छोटी सरकार न होने के कारण बहुत सारे विकास कार्य भी लंबित पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि BJP सरकार देश तथा प्रदेश को तानाशाही की ओर लेकर जा रही है। हरियाणा की BJP सरकार की मंशा चुनाव कराने की नहीं दिख रही है।

ये भी पढे़- Punjab: कलर्स पर फिर लौट रही है ‘प्रचंड अशोक’ की कहानी, अदनान खान और मल्लिका सिंह आएंगे नजर

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox