होम / HP CM meets Union Finance Minister हिमाचल को विशेष केंद्रीय सहायता का आग्रह

HP CM meets Union Finance Minister हिमाचल को विशेष केंद्रीय सहायता का आग्रह

• LAST UPDATED : January 27, 2022

HP CM meets Union Finance Minister हिमाचल को विशेष केंद्रीय सहायता का आग्रह

इंडिया न्यूज, शिमला :

HP CM meets Union Finance Minister : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से पूंजीगत व्यय के लिए राज्य को विशेष केंद्रीय सहायता प्रदान करने तथा अथोर्पाय की स्थिति बनाए रखने के लिए भी सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने मंडी हवाई अड्डा निर्माण के लिए भी विशेष केंद्रीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस विषय में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भी भेंट की। जय राम ठाकुर ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से स्मार्ट मीटर, पंप भंडारण, ऊर्जा नीति, जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना सहित ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य द्वारा जारी स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति के प्रमुख अंशों के बारे में भी चर्चा की और लंबित जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के लिए जल विद्युत उत्पादन वाले राज्यों के साथ विस्तृत संवाद का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ने राज्य के सुझावों की सराहना करते हुए प्रदेश को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी उपस्थित थे। HP CM meets Union Finance Minister

Read More : HP CM meets Union Health Minister बल्क ड्रग पार्क और 50 एंबुलेंस की मांग

Read More : Wife Murder हथोड़े से वार कर पत्नी की हत्या

Read More : Congratulations for the Padma Shri Award मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित विभूतियों को दी बधाई

Read More : Former Captain Charanjit Singh Passes Away मुख्यमंत्री ने भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान के निधन पर जताया शोक

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox