होम / Weather Update: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में होगी बारिश और बर्फबारी, जानें देशभर के मौसम पर IMD की ताजा अपडेट

Weather Update: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में होगी बारिश और बर्फबारी, जानें देशभर के मौसम पर IMD की ताजा अपडेट

• LAST UPDATED : February 24, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Weather Update: देश के कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम के तेवर बदले हुए है । मध्य प्रदेश से लेकर झारखंड तक बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिली।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य भारत में 26 और 27 फरवरी को बारिश हो सकती हैं। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 26 और 27 फरवरी को बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

नई दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली में 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री है । अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। वहीं, आज दिल्ली में बादल भी छाए रहेंगे। वही मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 25 फरवरी को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। साथ ही अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

Also Read: IPL 2024 schedule: IPL 2024 के शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब…

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। वहीं, लखनऊ में मौसम विभाग ने आज मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। आने वाले दिनों में लखनऊ में अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री हो सकता है।

अन्य राज्यों का हाल

स्काईमेट की मानें तो आज अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में बल्की बहुत बारिश हो सकती है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले दिनों में मौसम खराब रहेगा। हिमाचल में पहले से ही बर्फबारी से हालात बेकाबू हो रखे है।

Also Read:  Traffic Rules: कितने चालान नहीं भरने पर ड्राइविंग लाइसेंस हो जाता….

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox