होम / Kinnaur: किन्नौर जिले में बड़ा हादसा! बिजली परियोजना पर ग्लेशियर टूटकर गिरा, 3 की मौत

Kinnaur: किन्नौर जिले में बड़ा हादसा! बिजली परियोजना पर ग्लेशियर टूटकर गिरा, 3 की मौत

• LAST UPDATED : March 11, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Himachal Pradesh Kinnaur: हिमाचल के किन्नौर जिले में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल हां एक पावर प्रोजेक्ट पर ग्लेशियर टूटकर गिर गया। जिससे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, लाहौल स्पीति के काजा में एक घर पर हिमस्खलन गिरने से चार लोग मलबे में दब गए। बाद में उन सभी को बचा लिया गया। बाकी दो लोगों को हल्कि बहुत चोटें आई है।

दरअसल, लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल में भारी बर्फबारी के कारण रात 2 बजे ग्लेशियर टूटकर गिर गया। यहां रात दो बजे अंगदुई, उनकी पत्नी और तीन बच्चे सो रहे थे। अंगदुई ने अकेले ही अपने परिवार की जान बचाई।

Also Read: Health Tips: महिलाओं को करनी चाहिए ये 5 Strength training एक्‍सरसाइज,…

तीन मजदूरों की मौत हो गई

किन्नौर प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, हिमस्खलन में झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गई है। इनमें रुमोन किंडो (42) पुत्र मार्विन किंडो, ग्राम उर्मी, झारखंड, विरमा ओराव (45), ग्राम कुचाटोले, रतन लाल (32) पुत्र मुन्ना ओराम, ग्राम कुचाटोले की मौत हो गयी। इसके अलावा घायलों में कृष्णा (38) नेपाल, चंद्र नाथ (43) पुत्र टीपू राव निवासी लंगेज, झारखंड हैं। भावनगर के एक अस्पताल में सभी को भर्ती कराया गया है।

फिलहाल सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में बीती रात भारी बर्फबारी हुई। यहां लेह-मनाली हाईवे की बहाली का काम चल रहा है। मार्च के पहले हफ्ते में लाहौल घाटी में 8 से 10 फीट तक बर्फ गिरी। इसके चलते लेह मनाली हाईवे बंद हो गया है।

Also Read:  Shimla News: चरोट कैंची में बड़ा हादसा, दो की हुई…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox