होम / BJP Delegation Met CM सरकार हिमाचल के विकास के लिए संकल्पबद्ध

BJP Delegation Met CM सरकार हिमाचल के विकास के लिए संकल्पबद्ध

• LAST UPDATED : March 14, 2022

BJP Delegation Met CM सरकार हिमाचल के विकास के लिए संकल्पबद्ध

इंडिया न्यूज, शिमला :

BJP Delegation Met CM : प्रदेश सरकार राज्य का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास से उपेक्षित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां शिमला जिले के भाजपा मंडल रामपुर के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही।

हिमकोफैड के अध्यक्ष कौल नेगी के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 4 वर्षों के दौरान सुनिश्चित किया है कि रामपुर क्षेत्र विकास में एक आदर्श के रूप में उभरे।

उन्होंने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि रामपुर क्षेत्र के सभी विकासात्मक कार्य समयबद्ध पूर्ण हों ताकि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो सकें।

जयराम ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में इस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया है और यह मात्र एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है।

उन्होंने कहा कि 4 राज्यों के लोगों ने एक बार फिर केंद्र और राज्य के भाजपा नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताया है और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 4 राज्यों में जीत हासिल की हैं।

हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी ने उन पर विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व अन्य नेता भी उपस्थित थे। BJP Delegation Met CM

Read More : Himachal Students Returned Safely from Ukraine यूक्रेन से हिमाचल के सभी छात्र सुरक्षित लौटे

Read More : Awareness Camp in Kalauta विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया जागरूकता शिविर

Read More : Pong Bird Festival 2022 बबीता और सोनिया रहीं प्रथम

Read More : Chief Minister Him Care Scheme मुख्यमंत्री हिम केयर योजना के अंतर्गत पूरा साल बनेंगे स्वास्थ्य कार्ड

Read More : Inauguration of B Block Building in RKMV आरकेएमवी में 6 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बी ब्लाक भवन का लोकार्पण

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox